वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर दरभंगा प्रमंडल कार्यालय में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित

Uncategorized

दरभंगा, 07 अक्टूबर 2025 :: “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दरभंगा प्रमंडल कार्यालय के सभाकक्ष में एक विशेष सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल कौशल किशोर की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में एक स्वर में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया। गायन के दौरान सभागार देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।

आयुक्त कौशल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्रप्रेम, एकता और स्वतंत्रता संग्राम की भावना का प्रतीक है।” उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का आह्वान किया।

उन्होंने आगे कहा कि “वंदे मातरम्” हमारे राष्ट्रीय अस्मिता, एकता और देशभक्ति का प्रतीक है। इसके 150 वर्ष पूर्ण होना हमारे लिए गर्व का विषय है।

कार्यक्रम में आयुक्त के सचिव, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी, उपनिदेशक (खाद्य), क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी, क्षेत्रीय उप निदेशक (जनसंपर्क) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *