मुंबई। भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए K.G Creation Films Production ने आधिकारिक रूप से अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत कर दी है। इस प्रोडक्शन हाउस का उद्देश्य सामाजिक, पारिवारिक, प्रेरणादायक और भावनात्मक विषयों पर गुणवत्तापूर्ण फ़िल्मों का निर्माण करना है।
K.G Creation Films Production की संस्थापक (Founder) बरनाली मजुमदार हैं, जो एक फ़िल्म अभिनेत्री होने के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों में भी सक्रिय हैं। वहीं सह-संस्थापक (Co-Founder) गौतम केशरी हैं, जो अभिनेता, लेखक एवं फ़िल्म निर्माता के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं।
प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले पहली शॉर्ट फ़िल्म “फ़र्ज़ और राखी” का निर्माण किया गया है। यह फ़िल्म भाई-बहन के अटूट रिश्ते, भारतीय सैनिक के कर्तव्य और देशभक्ति की भावना पर आधारित एक भावनात्मक कहानी है। फ़िल्म जल्द ही दर्शकों के बीच रिलीज़ की जाएगी।
प्रोडक्शन टीम के अनुसार, आने वाले समय में K.G Creation Films Production के बैनर तले कई नए और अलग विषयों पर फ़िल्मों तथा अन्य रचनात्मक प्रोजेक्ट्स का निर्माण किया जाएगा।
— K.G Creation Films Production