रिमझिम फुहारों के बीच महिलाओं ने मनाया सावन श्रृंगार उत्सव

Uncategorized

पटना: सावन की रिमझिम फुहारों के बीच लोकगीतों और झूलों के साथ पटना में महिलाओं की टोली ने पूरी मस्ती में सावन श्रृंगार मिलन उत्सव मनाया। श्वेता सिंह और सोनी सिंह द्वारा आयोजित सावन श्रृंगार उत्सव का उद्घाटन बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत, सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा तिवारी और विमला सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि सावन का महीना मनभावन होता है। महिलाओं के लिए तो यह बहुत ही खास महीना है। उन्होंने कईसे खेले जइबू सावन में कजरिया बदरिया घिर आईल ननदी लोकगीत गाकर महिलाओं को झुमाया। श्वेता सिंह ने कहा कि सावन में जब बारिश होती है तो महिलाओं के दिल खिल-खिल जाते हैं।
सावन उत्सव में शामिल महिलाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। सुनीता को मिस सावन क्वीन का खिताब दिया गया। डांस प्रतियोगिता की विजेता निशी रही। मेहंदी प्रतियोगिता में रागिनी अव्वल रही तो जुड़ा प्रतियोगिता ज्योति ने जीता। कार्यक्रम के दौरान डॉ मीनाक्षी और दिव्या सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *