यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन: प्रदीप झुनझुनवाला,अध्यक्ष और स्वदेश बनर्जी बने चेयरमैन

Offbeat

  • जितेन्द्र कुमार सिन्हा

पटना: 26 अप्रैल 2022 :: यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की भागलपुर इकाई का त्रिवार्षिक चुनाव (2022- 2025) बिहार राज्य शाखा के उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर और शरद कुमार सलारपुरिया के निगरानी में, हिंदुस्तान क्लब, नया बाजार, भागलपुर में सम्पन्न हुआ ।

चुनाव पर्यवेक्षक प्रभात रंजन भारती और मधेपुरा इकाई के चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्रा ने पूरी चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया।

चुनाव में अध्यक्ष प्रदीप कुमार झुनझुनवाला,उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय एवं शंकरानंद झा,चेयरमैन स्वदेश कुमार बनर्जी, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा एवं भागलपुर इकाई की नवनिर्वाचित समिति द्वारा शैलेश गुप्ता को भागलपुर इकाई का सचिव मनोनीत किया गया।

अध्यक्ष झुनझुनवाला एवं चेयरमैन बनर्जी आदि ने संयुक्त रूप से कहा कि नई कमिटी सभी सदस्यों के परस्पर सहयोग से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुये, संगठन के विस्तार और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगी।

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ,बिहार राज्य शाखा के उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर और शरद कुमार सलारपुरिया ने चुनाव को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण माहौल सम्पन्न करने के लिए चुनाव अधिकारियों और सदस्यों के प्रति बिहार राज्य शाखा की ओर से आभार व्यक्त किए। भागलपुर ईकाई के चुने गए पदाधिकारियों को यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार राज्य शाखा के चेयरमैन के एन भारत,अध्यक्ष मोहन कुमार, कोषाध्यक्ष प्रियेश रंजन आदि बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *