पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधा वितरण

Environment

  • जितेन्द्र कुमार सिन्हा

पटना: 07 जून 2022 :: पर्यावरण दिवस के अवसर पर पटना के एस के नगर स्थित वंदे मातरम फाउंडेशन के कार्यालय में पौधा वितरण किया गया। उक्त जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया कि फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों और आगंतुक अतिथियों के बीच पौधा देते हुए उन्हें कहा गया है कि इस पौधे को वह अपने घर के आस-पास लगायें और उसकी नियमित देख-रेख भी करें ताकि वह पेड़ का रूप ले सके।

अध्यक्ष ने कहा कि पौधा को रोपने में और पर्यावरण को शुद्ध बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि पेड़ सभी लोगों को शीतलता और ऑक्सीजन देता है जिस पर हमलोगों का जीवन टिका है, इसलिए पौधा लगाने और उसका पोषण करने की दायित्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और अपने आस पास के लोगों को भी प्रोत्साहित करें।

उक्त अवसर पर वंदे मातरम फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन कुमार सिन्हा, भारतीय जनता पार्टी के नेता उपेन्द्र कुमार सिंह, फाउंडेशन के संगठन प्रभारी सुजीत कुमार, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार, सदस्य निरंजन सम्राट, सदस्य सुमन सिन्हा, सदस्य प्रियंका कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *