गाने के धुन पर कांवरियों ने खूब झूमा

Regional

  • जितेन्द्र कुमार सिन्हा

पटना, (बांका / अबरखा), 20 जुलाई 2022 :: सावन महीना भगवान महादेव के लिए समर्पित है और पुरे महीने बोल बम, भगवान महादेव के संगीतों, गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होता है।

बिहार सरकार की ओर से बांका जिला प्रशासन के तत्वाधान में अबरखा में साकार कलाकृति के शवीर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुन्ना पंडित (देवराज मुन्ना) ने अपने गाने के धुन पर कांवरियों को खूब झूमाया, मौका पर मुन्ना पंडित ने सावन के गाने ”रोड में कमरिया के भीड़ लागल बा कमे चलावा …..” की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में गायक मुन्ना पंडित, शिवम कुमार और गुड़िया गिरी ने एक से बढ़कर एक सावन महीने से संबंधित गाने की प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *