पटना वीमेन्स कॉलेज “शिक्षा विभाग” में हिंदी सप्ताह का सफल आयोजन

Education

पटना: 14 सितंबर 2023 :: शिक्षा विभाग, पटना वीमेन्स कॉलेज में 08 .09.2023 से 14 .09.2023 तक भाषा क्लब द्वारा हिन्दी भाषा सप्ताह ‘ हिन्दी लेती नयी उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत प्रतिदिन रेखाचित्र तथा मुहावरा लेखन गतिविधि करवाई गई जिसका हिंदी दिवस कार्यक्रम 14.09.2023 के उपलक्ष में प्रदर्शनी लगाया गया, इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो क्रमशः 08.09.2023 कार्यक्रम उन्मुखन. 09.09.2023 निबंध प्रतियोगिता, 11.09.2023 हिंदी भाषा साहित्य पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 12.09.2023 प्रिय लेखक से संवाद, 13.09.2023 हास्य प्रसंग, 14.09.2023 हिन्दी दिवस कार्यक्रम काव्य पाठ ‘काव्य तरंग’ नाम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर प्रभास रंजन प्रायोजक भाषा क्लब द्वारा उद्बोधन किया गया ।
उपर्युक्त कार्यक्रम में विभाग के सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा ज्ञान और कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के सफलता पर डॉक्टर सिस्टर एम सरोज ए. सी. विभागाध्यक्ष, शिक्षा विभाग ने बी. एड. के सभी छात्राओं तथा शिक्षकों को बधाई दी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *