पटना: 16 जून 2026 :: ॐ के दिव्य उच्चारण से चेतना: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ योगा एंड डांस रिसर्च सेंटर में “याेग यात्रा -26” की शुरुआत हुई।
15 जून 2026 से 21 जून 2026 तक चलने वाली योग यात्रा के आज दूसरे दिन प्रशिक्षुओं ने प्राणायाम की विशेष विधि अनुलोम विलोम, कपाल भांति , भस्त्रिका, उज्जयिनी का अभ्यास किया। योग आसन में सुखासन, अर्द्ध पद्मासन, पद्मासन, मत्स्यासन, जानू शीर्षासन आदि का अभ्यास किया। तथा साथ ही आसान के लाभ और अवधारणाओं को योग गुरु अभिषेक कुमार ने विस्तार से समझाया।
जबकि योग यात्रा कार्यशाला के पहले दिन शांति मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। ॐ नाद को अलग अलग सप्तक से उच्चारण का अभ्यास किया गया था तथा प्रशिक्षुओं ने योग की अवधारणा को समझा था। लगभग 22 प्रशिक्षु योग कार्यशाला में शामिल है।
21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तथा विश्व संगीत दिवस के अवसर पर योग, योग नृत्य और संगीत की प्रस्तुति होगी। धन्यवाद ज्ञापन यामिनी ने की।